मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया (पीएसआई-इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से "डायरिया से डर नहीं" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगरीय चिकित्सा केंद्र तरकापुर में महिला आरोग्य समिति के अध्यक्ष,सचिव और सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार ने इस बारे में जागरूकता पर जोर दिया एवं नियमित रूप से हाथ धुलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच साल तक के बच्चों की कुल मौत का एक प्रमुख कारण डायरिया भी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर नियन्त्रण के लिए स्टॉप डायरिया कैम्पेन (डायरिया रोको अभियान) चलाया जा रहा है, जिसे "डायरिया से डर नही...