गंगापार, जनवरी 7 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों सर्दी का प्रकोप बढ़ा तो सर्दी से जुकाम, बुखार एलर्जी और डायरिया के पीड़ितों के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या 175 रही जिसमें बुखार के मरीजों के साथ हृदय रोगी ज्यादा रहे। सीएचसी रामनगर के डॉ. विजय प्रकाश त्यागी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी,जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाव के साथ गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहने तथा ठंडी चीजों से परहेज जरूरी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में खून जांच, बीपी शुगर की जांच और दवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में हृदय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.