संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के अस्पतालों में तेज धूप के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें से अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित रहते हैं। ऐसे मरीजों को उपचार के लिए मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिससे कि इस विभाग के वार्ड में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुनी हो गई है। इन मरीजों में महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं। गर्मी के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। निजी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल व सीएचसी की ओपीडी तक डायरिया और बुखार के मरीजों की भरमार है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सबसे अधिक डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। यहां पर वे लोग उपचार कराने पहुंच रहे हैं जिनकी हालत गंभीर रही। ऐसे मरीजों को चिकित्सक भर्ती कर वार्ड में शिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.