मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के तहत पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान डायरिया के प्रति जागरूकता के लिए 50 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें अलीना पहले, जैनब दूसरे और सना तीसरे स्थान पर रहीं, वंशिका और जोया को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में अल्फिसा पहले, इशिका दूसरे और सुहाना तीसरे स्थान पर रहीं, सादिया और दीपिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने कहा कि डायरिया पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शौच और बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.