बरेली, जून 12 -- बुखार-डायरिया ने बच्चों पर जोरदार हमला बोल दिया है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल हो गया है। बीमार बच्चों को भर्ती करने के लिए अलग से चार बेड लगाए गए और वो भी भर गए। उसके बाद दो बेंच पर बीमार बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। वार्ड में कुल 35 बच्चे भर्ती हैं जिसमें 29 डायरिया से पीड़ित हैं। बीते कई दिनों से मौसम में बढ़ रही गर्मी, उमस से बच्चो की सेहत पर असर दिखने लगा है। दो दिन पहले तक जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 9 बेड खाली थे। लेकिन चौबीस घंटे में ही बीमार बच्चो की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि वार्ड फुल हो गया। वार्ड में 29 बेड हैं। सुबह बेड भर जाने के बाद चार अतिरिक्त बेड लगाए गए। वह भी बीमार बच्चों से भर गए। बुधवार को ओपीडी में भी बीमार बच्चों की संख्या अधिक रही। इसमें 5 बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.