लखनऊ, अक्टूबर 28 -- ब्रेन स्ट्रोक जागरूकता लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रेन स्ट्रोक किसी को भी हो सकता है। लेकिन डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक संजीदा रहने की जरूरत है। इन मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। यह सलाह केजीएमयू न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा ने दी। वह मंगलवार को केजीएमयू न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में स्ट्रोक जागरूकता पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि स्ट्रोक में मरीज का एक तरफ का चेहरा टेढ़ा हो जाता है। एक तरफ का अंग काम करना कम कर देता है। चलने पर मरीज लड़खड़ाने लगता है। समय पर इलाज से स्ट्रोक के जोखिम पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. हैदर अब्बास ने कहा कि मौजूदा जीवनशैली में ब्लड प्रेशर गड़बड़ा रहा है, जिसने ब्रेन स्ट्रोक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.