नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- गर्मियां आते ही फलों के राजा आम का इंतजार शुरू हो जाता है। बच्चे हों या बड़े आम का मीठा-मीठा और रसीला स्वाद भी सभी को पसंद आता है। लेकिन यही मजे का स्वाद कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। खासतौर से जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए मीठा आम खाना बड़ी समस्या बन सकता है। दरअसल आम में भरपूर मात्रा में शुगर मौजूद होती है, जिस वजह से यह शुगर लेवल को तेजी से स्पाइक कर सकता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज आम खाना अवॉइड करते हैं। लेकिन अब आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप डायबिटीज में भी आम खाना एंजॉय कर सकते हैं।पोर्शन का रखें ध्यान सामने रसीले आम रखे हों तो खुद को कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर बिना अपनी सेहत को दांव पर लगाए आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.