सासाराम, मई 17 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। चिरैयाडीह गांव में वृद्ध महिला पर डायन-भूत का आरोप लगाकर उसके पड़ोसियों ने धरदार हथियार से जानलेवा हमला किया। महिला के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। उपचार के लिए पीएचसी लेकर गए। पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चिरैयाडीह निवासी बहादुर यादव की गाय तीन-चार दिन पूर्व से बीमार थी व शुक्रवार देर शाम वह मर गई। गाय के मरने पर बहादुर यादव व अरविन्द यादव धरदार हथियार से लैस होकर पड़ोसी 65 वर्षीय आशा देवी के दरवाजा पर पहुंचे। महिला को गाली गलौज करते हुए उसे उठाकर जमीन पर पटक दिये। हथियार से महिला वार करते हुए कहा कि तुम डायन हो और तुमने मेरी गाय की जान ली है। तुझे जान से मारने में कोई बुराई नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.