लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।डायन बिसाही बोलकर मारपीट और जानलेवा प्रहार करने के दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 32/25 दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत ग्राम पाली निवासी तेम्बा भगत की 55 वर्षीय पत्नी बुधमनिया उराईन ने आवेदन के माध्यम से सेन्हा थाना पुलिस को अवगत कराते हुए कहा कि 13 मार्च को करीब आठ बजे रात्रि में मेरे पति तेम्बा उरांव खाना खाकर घर के समीप अखड़ा में बैठे हुए थे। तभी गांव के सुखदेव उरांव के 33 वर्षीय पुत्र तुलसी उरांव और गोंदरो उरांव के 32 वर्षीय पुत्र धनेश्वर उरांव ने डायन-बिसाही बोलकर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए अखाड़ा के ऊपर से पक्की सड़क पर उनके पति को फेंक दिया। जिससे उनके पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.