पलामू, फरवरी 11 -- पाटन। एसपी के निर्देश पर डायन-बिसाही कुरीति के खिलाफ जन-जागरूकता अभयान नावाजयपुर पुलिस ने धांगरडीहा गांव चलाया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर डायन प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणामों के संबंध में थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने चर्चा की। साथ ही इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। ग्रामीणों को नशे से दूरी बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ असामाजिक गतिविधि में संलिप्त लोगों व घटनाओं के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...