लोहरदगा, जून 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गडटोली में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गड़टोली निवासी स्वर्गीय मंगरा उरांव का पुत्र एतवा उरांव और उसकी पत्नी जट्टी उरांव को गांव के ही स्वर्गीय सुनील उरांव की पत्नी मानती उरांव,बेटा कारण उरांव और बेटी किरण उरांव द्वारा कुदालनुमा औजार बसूला से जानलेवा हमला किया गया है। जिससे ग्रामीण दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.