मधुबनी, मार्च 17 -- मधवापुर। डायन बताकर एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने तीन वारंटियों को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई आरोपियों के घर पर करहुआंगोट गांव में छापेमारी के दौरान की। मामला वर्ष 2024 का है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गणेश राउत, राजीव राउत व रणजीत राउत हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गयी। पकड़े गये सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.