लातेहार, जनवरी 28 -- बारियातू,प्रतिनिधि। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण शाखा लातेहार ने बाजारटांड़ में डायन कुप्रथा उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक कर जागरुकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक में विठ्ठल सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि डायन व डायन कहकर पहचान करने वाले को 3 माह की सजा, 1 हजार रुपये जुर्माना या दोनों, डायन कहकर प्रताड़ित करने पर 6 माह की सजा या 2 हजार जुर्माना या दोनों, डायन चिन्हित करके जो उकसाएगा उसे 3 माह की सजा ,1 हजार जुर्माना या दोनों तथा भूत प्रेत झाड़ने की प्रक्रिया करने वाले को 1 वर्ष की सजा ,2 हजार जुर्माना या दोनों हो सकता है। साथ ही डायन अधिनियम 2001 आदि की जानकारी दी गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...