जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- डायन कुप्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन नारायणपुर,प्रतिनिधि। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में बुधवार को सामाजिक कुरीति निवारण हेतु डायन कुप्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता एवं महिला पर्यवेक्षिका अनीता दास ने समाज में महिलाओं को मिलने वाले अधिकार के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया। जिसमें घरेलू हिंसा पर चर्चा कर उसके रोकथाम को लेकर समाज के लोगों को आगे लाने के लिए जागरुक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...