हजारीबाग, जुलाई 22 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के जरहिया गांव की पार्वती देवी पति स्व रामेश्वर यादव ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर ओझा समेत जरहिया गांव के 6 लोगों पर क्रुरता से प्रताड़ित करने, सिर मुंडवाने और एक लाख रुपये कर्मकांड कराने की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बरही थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 7 आरोपियों में से एक आरोपी शंभू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पार्वती देवी ने बरही थाना पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को रात 10 बजे पड़ोस में रहने वाले सुरेश यादव, विनोद यादव, मनी यादव, शंभू यादव, मनोरमा देवी, किरण देवी सभी ग्राम जरहिया और खाड़ी चंदवारा गांव के महावीर पांडे उसके घर में जबरदस्ती घुस गए और डायन का आरोप लगाकर निर्वस्त्र कर मारपीट किया और डायन बिसाही का कर्मकांड करवाया। सुरेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.