चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कुमारडुंगी क्षेत्र के कलईया गांव में घटित घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा जिले के सभी प्रखंडों विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में डायन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। इस निर्देश के आलोक में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के माध्यम से प्रखंड व अंचल कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आगामी 20 फरवरी से विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों, हाट बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डायन बिसाही एक सामाजिक कलंक है, जो सिर्फ अंधविश्वास और जागरूकता की कमी के कारण समाज में फैलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान...