चम्पावत, जनवरी 15 -- लोहाघाट। डायट लोहाघाट में 18 और 19 जनवरी को शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार को लेकर तैयारियां शुरू हुई। गुरुवार को सेमिनार के संयोजक डॉ. लक्ष्मीशंकर यादव ने बताया कि डायट लोहाघाट में शिक्षा के बदलते परिदृश्य एवं नैतिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड पर होगा। जिसमें विभिन्न राज्यों से शोधवेत्ता और शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार के लिए मुख्य शीर्षक पर आधारित 20 उप शीर्षक निर्धारित किए गए हैं। जिनमें 30 जनवरी 2026 तक शोध पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। दो दिन तक चलने वाली सेमिनार में राष्ट्र भर के शोध विशेषज्ञ और शोधार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। डायट प्राचार्य मानसिंह के अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.