चम्पावत, दिसम्बर 23 -- लोहाघाट। डायट लोहाघाट में आयोजित तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समापन सत्र में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अविनाश शर्मा ने कहा कि समावेशी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान और अनुभवों को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करें, ताकि हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके। जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान जसवंत पोखरिया ने जनपद में समावेशी शिक्षा के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों, योजनाओं और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की। प्रशिक्षण संयोजक नवीन उपाध्याय ने कार्यशाला की गतिव...