गाजीपुर, फरवरी 21 -- सैदपुर। नगर स्थित जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर पर प्रा.वि. बिंदुपुरा करंडा के शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया और उच्च प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय बरहपार नसरतपुर सादात की सहायक अध्यापिका मीरा तिवारी का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. शाज़िया रसीदी, सुमन तिवारी और राकेश यादव शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता, बाल मनोविज्ञान और नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नोडल प्रभारी प्रवक्ता अभय चंद्रा ने कहा कि कहानी कहने की कला शिक्षण को रोचक और प्रभावशाली बनाने क...