दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा। डायट किलाघाट में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के परिणाम के प्रति जागरूकता व आवश्यक रणनीति के लिए जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को हुआ। इसमें सभी प्रखंडों के शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें सभी ने गहन-विचार विमर्श किया कि कैसे हम दरभंगा जिले को बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए तैयार करें। डॉ. उमेश कुमार राजेश ने कहा कि एससीईआरटी, पटना द्वारा निर्देशित यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें शिक्षक इस बात पर मंथन करेंगे कि यह सर्वेक्षण रिपोर्ट कैसे बेहतर की जा सकती है। प्रभारी उप प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जागरूकता उनके कार्य के प्रति समर्पित भाव से ही इस लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.