कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके जरिए शिक्षकों को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के सफल संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि बच्चे आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें और उनका भविष्य बेहतर बन सके। मुख्य संदर्भदाता शशिकांत शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उन उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कंपोजिट विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के दो-दो चयनित योग्य शिक्षकों को शामिल किया गया है, जहां पहले से ही स्मार्ट क्लास या आईसीटी लैब स्थापित की...