चंदौली, जनवरी 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य के निर्देशन में किया गया। इस प्रशिक्षण में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी के सहायक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य विकायल भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में विभिन्न विषयों की विषय वस्तु के प्रस्तुतीकरण एवं शिक्षकों में छात्र केन्द्रित शिक्षण दृष्टिकोण का विकास हुआ है। डायट में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण से शिक्षकों में अपने विषय के प्रति राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के अनुरूप पठन- पाठन करने, शि...