चंदौली, फरवरी 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शनिवार को दो दिवसीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव के आखिरी दिन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस महोत्सव में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं, एकाडमिक रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभाग किया था। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण के बाद डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा प्रकृति के कण-कण में कला संस्कृति प्रतिबिंबित होती है। विकास के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग के साथ ही कुशल मानव संसाधन का सृजन करना होगा। जिसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कला, क्राफ्ट के माध्यम से शिक्षकों में सर्जनात्मकता, नवाचार, अंतर्विषयक समझ का विकास होता है। कला के माध्यम से शिक्षण सामग्री को रुचिकर एवं ग्राह्य बनाकर प्रस्तुत कि...