जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- डायट पबिया में तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट डेवलपमेंट कार्यशाला संपन्न नारायणपुर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पबिया में शनिवार को जेसीईआरटी, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य सह मास्टर प्रशिक्षक तैय्यब अंसारी ने ई-कंटेंट की आवश्यकता, उसके प्रकार, निर्माण प्रक्रिया एवं कॉपीराइट की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, मीडिया इमेज हैंडलिंग, ई-मेल का शैक्षणिक उपयोग, माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट, डेटा रिप्रेजेंटेशन, गूगल ड्राइव, गूगल शीट, गूगल फॉर्म, विभिन्न असेसमेंट टूल्स, डिजिटल असेसमेंट, इंटरएक्टि...