गोपालगंज, नवम्बर 26 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के बस स्टैंड स्थित डायट थावे में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया (एचपीपीआई) के विशेष सहयोग से किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान खुशी, ऋतू, सचिन, रूपेश, फराना, तमन्ना, अंजलि लवली और जेबा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित प्रशिक्षुओं को इसके उद्देश्यों और मूल अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था।

हिंद...