बरेली, नवम्बर 16 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरु होकर तीन दिसंबर तक दो पालियों में होगी। इस दौरान विभिन्न विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षाएं आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 व दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक होगी। मौखिक परीक्षा का समय प्रधानाध्यापक अपनी सुविधा अमुसार निर्धारित करेंगे। सभी प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्तर पर तैयार कर बीएसए को समय से उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक परीक्षा 50-50 प्रतिशत वेटेज के साथ होगी। वहीं कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का भारांक 70 प्रतिशत और मौखिक का 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.