मैनपुरी, फरवरी 14 -- डायट प्रवक्ता द्वारा डीएलएड प्रशिक्षु छात्रा के साथ की गई अश्लील हरकत का मामला डीएम के पास पहुंच गया है। इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद डायट में हड़कंप की स्थिति है। इस मसले पर बातें तो हो रही हैं मगर कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। मामले में डायट प्रवक्ता के अलावा डायट प्राचार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। डायट के लिए आवंटित बजट में वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं, ये सवाल भी लोगों की जुबान पर है। पूरे डायट परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी वित्तीय अनियमितताओं की गवाही दे रही है। डायट के भवनों के रखरखाव के लिए आने वाले बजट का दुरुपयोग भी किया गया है। डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने प्रवक्ता द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज के मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की, ऐसा डीएलएड प्रशिक्षुओं में चर्चा है। अंदरखाने बात चल रही है कि दोषी प्रवक्ता ...