बिजनौर, जनवरी 27 -- नजीबाबाद रोड स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर का स्टाफ मंगलवार को सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गया। धरने पर स्टाफ के साथ बैठे खुद को सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर का प्रोग्राम मैनेजर व मार्केटिंग हेड बताने वाले प्रशांत के अनुसार यहां करीब 20-22 लोगों का स्टाफ है। बिना किसी को हटाने का नोटिस दिए यहां से सेंटर खत्म किया जा रहा है। यह सेंटर लखनऊ की फ्रेंचाइजी है और यहां से मशीनें हटाने के लिए टैक्नीशियन भेजे गए थे। वे सभी लोग इसीलिए धरने पर बैठ गए हैं, कि पहले नियमानुसार उन सबका भुगतान हो। इस सम्बंध में कंपनी के लखनऊ के नंबर 7052425555 पर पक्ष जानने के लिए सम्पर्क क करने पर कॉल रिसीव नहीं हो पाई। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.