पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कैंपस का निरीक्षण करते हुए पुराने भवनों को हटाए जाने के कार्य को देखा और नए भवन के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराने भवन टूटने के बाद अस्पताल के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। मरीजों की सुविधानुसार बेहतर अस्पताल भवन निर्माण की कार्ययोजना बनाकर भेजे। साथ ही एमआरएमसीएच के अधीक्षक डॉ अजय कुमार को डायग्नोस्टिक सेंटर का डीपीआर बनाकर शीघ्र राज्य को भेजने का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने एमआरएमसीएच के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मध्य भाग में स्थित रास्ते को शीघ्र शुरू करते हुए सभी अस्पताल भवनों को एक...