हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- भीमताल। ओखल कांडा ब्लॉक के छिड़ा खान से अधोडा मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण के कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने पर ग्रामीणों ने बैठक कर गुणवत्ता को ठीक करने की मांग की। जानकारी देते हुए पूर्व दर्जाधारी मंत्री हरीश पनेरु, प्रधान प्रतिनिधि बबलू मेहरा, प्रधान दीपक भट्ट ने कहा कि डामरीकरण गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा। इसके चलते पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता एन सी उपाध्याय को पूर्व में कराई गई सोलिंग को सही करने, डामरीकरण में पर्याप्त रोलर का प्रयोग करने, पुरानी दीवारों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण निर्माण, कार्य में डाले जाने वाला डामर गुणवत्ता युक्त सहित अन्य मांगों को रखा। इस दौरान जेई अमित बोरा, दीपक भट्ट, बबलू मेहरा, भगवान मेहरा, कैलाश भट्ट, धर्म आनंद शर्मा, नंदन मेहरा, जीवन कांडपाल, कमल शर्मा, चंदू र...