बोकारो, अप्रैल 30 -- कसमार प्रखंड के डाभाडीह जंगल में वन सुरक्षा समिति ने सखुआ की अवैध लकड़ी बरामद किया है। प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो के नेतृत्व में छापेमारी में लकड़ी को बरामद किया गया है। गंगाधर महतो ने बताया कि सखुआ का लगभग 33 इंच मोटा पेड़ बरामद किया गया। पेड़ को 12 फीट के दो हिस्से में काटकर ले जाने की तैयारी थी। उससे पहले छापेमारी कर बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी है। अपराधी का पता लगाया जा रहा है। ठोस जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर स्थानीय वन सुरक्षा समिति के दशरथ टुडू, सुधीर मुंडा, विशेश्वर मुंडा, लखीराम मंडा, नरेश मुंडा, तरुण मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.