पिथौरागढ़, दिसम्बर 13 -- मुनस्यारी। नगर के डानाधार-पापड़ी सड़क की बदहाली से रोष व्याप्त है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य मदकोट भावना दानू ने कहा कि इस मार्ग में करीब पांच से छह माह पहले ही डामरीकरण किया गया, लेकिन वर्तमान में डामर उखड़ने लगा है। उन्होंने डामरीकरण में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। भावना ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर सड़क को दुरस्त करने की मांग की है। कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क की दशा नहीं सुधरी तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...