कोटद्वार, दिसम्बर 21 -- राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से डाडामंडी खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के साथ ही मेला आरंभ हो गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सीला सीमा भंडारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत की पहचान होते हैं। कहा कि समिति की ओर से मेले के कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न खेल व सास्कृतिक गतिविधियों को संपन्न कराया जाता है, जो अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है। समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि मेले के दौरान समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत पहला मैच तोली और महाबगढ़ इलेवन के बीच खेला गया। तोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते ...