रामगढ़, जनवरी 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम आदि सुयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम ने मेला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी दिया। प्रमुख दीपा देवी आदि ने भी संबोधित करते हुए स्वासथ्य मेला से ग्रामीणों से लाभ उठाने के लिए अपील की । इसके बाद स्वास्थ्य मेले में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दवा भी उपलब्ध किया गया। इस स्वास्थ्य मेला में प्रमुख दीपा देवी, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम के अलावे उपप्रमुख सुमन देवी, पंसस रीमा कुमारी, किरण कुमा...