रामगढ़, अगस्त 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड सभागार में शनिवार को एकदिवसीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने धान फसल के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने फसल की देख भाल करने और रसायनिक खाद का उचित मात्रा में प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। सरकार के किसानों को यंत्र देने सम्बंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में कीटनाशक का प्रयोग कम से कम करने और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। समेकित कृषि पर जोर देते हुए कहा कि कृषि के साथ साथ किसान पशु पालन, मछली पालन, फूल फल की खेती साथ साथ करने की आवश्यकता बतलाई। टपक सिंचाई का प्रयोग कर कम पानी में भी ज्यादा बेहतर खेती के संबंध में जानकारी दी गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.