रामगढ़, मार्च 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड अंतर्गत डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो को सम्मानित किया गया है। हजारीबाग जिला उपायुक्त ने शुक्रवार को हजारीबाग में हुए मुखिया सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लखनलाल महतो को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। बताते हैं सम्मेलन जिला के सभी 16 प्रखंड से एक-एक मुखिया को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें डाड़ी प्रखंड के डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो को सम्मानित किया गया है। मुखिया लखनलाल महतो को सम्मानित किए जाने पर रामवि गिद्दी सी प्रधानाध्यापक गोपाल राम, हरिश्चंद्र महतो, श्रीनाथ महतो, राजेश्वर महतो, दिलीप प्रसाद, सुबोध महतो ने बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.