रामगढ़, फरवरी 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को रिवैंप्ड राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया, अंचल अधिकारी केके वर्मा और विभिन्न पंचायत के मुखिया ने दीप जलाकार प्रशिक्षण कार्य की शुरूआत किया। इस अवसर पर डाड़ी बीडीओ और सीओ ने प्रशिक्षण के उदेश्य के बारे में बताया। इसके बाद प्रशिक्षकों ने प्रखंड के पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायाकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया। जिसमें पंचायती राज्य के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत के विकास के लिए योजनाओं को किस तरह से लागू किया जाए ताकि पंचायत के समस्याओं का समाधान किया जा सके, इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण देने का कार्य ममता देवी, अनिकेत कुमार, शाहिद अली और कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.