रामगढ़, जनवरी 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड पंचायत समिति की 15वीं वित्त योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में 15वीं वित्त अंतर्गत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में 2024-25 के योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें कुल 42 योजना में कार्यादेश के बावजूद कार्य नहीं जारी किए से खेद प्रकट किया गया। साथ ही एक सप्ताह में कार्य शुरू करने कें लिए निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में 2025-26 योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख दीपा देवी ने की। बैठक में डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया, पंसस रीमा कुमारी, बसंती देवी, किनिया दवी, अर्चना देवी, विनोद महतो, रुपालाल बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...