नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-28 में 50 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क विकसित होना है। देश में डाटा सेंटर की बढ़ती मांग के चलते प्रदेश सरकार ने इसे गति देने की तैयारी कर ली है। यूपी बजट में प्रदेश के आठ डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए 30 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित हुआ है। इससे यमुना सिटी में विकसित होने वाले डाटा सेंटर के विकास के साथ ही हजारों युवाओं के सामने रोजगार के द्वार खुलेंगे। प्रदेश सरकार की डाटा सेंटर नीति के अंतर्गत पूर्व लक्षित तीन डाटा सेंटर पार्क के स्थान पर संशोधित नीति के अंतर्गत प्रदेश में 30,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से आठ डाटा सेंटर पार्क की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। अब इनकी क्षमता 900 मेगावॉट रहेगी, जोकि पहले 250 मेगावाट थी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.