बिहारशरीफ, नवम्बर 12 -- बिहारशरीफ। सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक में विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए शोध होगा। शोध अध्ययन के लिए डाटा संग्रह करने की योजना राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा ने बनाया है। वे एनसीईआरटी की डॉ. सुनीता फार्कया के निदेशन में काम करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...