सहरसा, नवम्बर 27 -- सहरसा, हिटी। बीते सोमवार की शाम अपराधियों ने गौरबगढ़ा-नंदलाली मुख्य मार्ग में सत्तर गांव निवासी खनन विभाग जमुई में कार्यरत डाटा ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार को गोली मार कर जख्मी कर दिया था।जिसका मंगलवार की दोपहर पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जूटी हुई है।पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।बताया जाता है हत्यारा या साजिशकर्ता ने जान मारने की नियत से ही हमला किया था। इसी कारण पुलिस यह पता लगाने में जूटी हुई है की हत्या का कारण क्या हो सकता है।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि छानबीन चल रही है।जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा। चीख एवं चीत्कार सुन सबों की आंखें नम: दो दिन पूर्व अपराधियों द्वारा किये गये गोलीबारी में जख्मी मृत्युंजय की मौत के बाद सत्तर गांव में शव आते ही क...