गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बीपीएससी टीआरई-1, 2 व 3 शिक्षकों के बकाया वेतन व अंतर्वेतन भुगतान में विलंब को गंभीरता से लिया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित विपत्र उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान लंबित है। इस पर डीईओ ने संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर व लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि सभी लंबित विपत्रों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...