बाराबंकी, जून 6 -- बाराबंकी। स्थानीय प्रधान डाक घर में अधीक्षक किरण सिंह की अध्यक्षता डाक सेवा समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान दो मौखिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधीक्षक डाकघर किरण सिंह ने बताया कि अगला डाक सेवा समाधान दिवस जून माह के तीसरे शुक्रवार 20 जून को आयोजित किया गया है। डाक घर के उपभोक्ता अपनी शिकायातें का निस्तारण करा सकता है। यहां पर सहायक अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय) श्री ध्रुव तिवारी, सहायक अधीक्षक बाराबंकी उपमण्डल श्री मो. मोहसिन, निरीक्षक हैदरगढ़ उपमण्डल श्री कपिल वर्मा, कार्यवाहक पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर बाराबंकी श्री जितेन्द्र सिंह, सहायक पोस्टमास्टर (लेखा) श्रीमती कृष्णा देवी व सहायक पोस्टमास्टर (मेल्स) श्रीमती सुधा वर्मा उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.