बागेश्वर, जनवरी 29 -- गरुड़, संवाददाता। डाक विभाग अल्मोड़ा मंडल ने गरुड़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को डाक चौपाल/डाक जीवन बीमा महामेला का आयोजन किया। चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने पोस्ट मास्टर ने अल्मोड़ा डाक मंडल के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। डाक कर्मियों को डाकघर की मूल भावना डाक सेवा जन सेवा के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। बचत बैंक कार्यों के लिए भिकियासैंण डाकघर को प्रथम, बग्वालीपोखर को द्वितीय और द्वाराहाट डाकघर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि डाक जीवन बीमा व्यवसाय में भिकियासैंण, बैजनाथ डाकघर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे, देघाट उपडाकघर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। शाखा डाकघर स्तर पर वज्यूला शाखा डाकघर ने प...