जमशेदपुर, अगस्त 9 -- जमशेदपुर। रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग ने स्थानीय राखियों को शुक्रवार की देर शाम तक घरों तक पहुंचाया। स्थानीय स्तर पर वितरण के लिए करीब 2200 राखियों के पार्सल आए थे। इन सभी का वितरण साकची, बिष्टूपुर, जेम्को, गोलमुरी, आदित्यपुर, एनआईटी आदि क्षेत्रों में किया जाना था। बिष्टूपुर प्रधान डाकघर द्वारा सॉफ्टवेयर की धीमी गति के बीच काम करते हुए करीब 1700 से ज्यादा राखियों को निर्धारित पते पर पहुंचाया गया। बाकी भी वितरण किया जा रहा है, ताकि सभी राखियां अपने निर्धारित गंतव्य तक समय से पहुंच जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.