धनबाद, जून 19 -- धनबाद। भारतीय डाक कर्मचारी संघ के झारखंड सर्किल के प्रमंडलीय सचिव प्रभात रंजन बनाए गए। वे दूसरी बार लगातार बने हैं। पुलिस लाइन भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमंडलीय सचिव रंगेश प्रसाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंत्री राजीव रंजन सिंह, विशिष्ठ अतिथि संघ के सगठन मंत्री ब्रजेश कुमार थे। बैठक में राजीव रंजन सिंह ने प्रमंडलीय सचिव के पद पर प्रभात रंजन के नाम की घोषणा की, जिसका सभी शाखा सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों ने समर्थन किया। रंगेश प्रसाद ने कहा कि प्रभात रंजन के नेतृत्व में झारखंड परिमंडल के सभी कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.