मथुरा, दिसम्बर 1 -- थाना राया पुलिस ने सरकारी डाक प्रपत्र चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी गये सात टीबी बैग (डाक प्रपत्र रखे जाने वाला) और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा ने बताया सोमवार सुबह उप निरीक्षक रवीन्द्र बाबू पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी सुबह करीब सवा 11 बजे बरेली-मथुरा हाईवे के नीचे बलदेव रोड से सादाबाद की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर पुलिया के समीप से डाकघर का डाक पैकेट समेत बैग चोरी करने के आरोप में प्रकाश में आये आरोपी भूपेन्द्र सिंह, रामू कुमार निवासीगण झगरारा, सादाबाद, हाथरस को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सात टीवी बैग डाक (कुल 156 आर्टिकल) और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरी...