अयोध्या, दिसम्बर 4 -- अयोध्या। ग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक बुकिंग के भुगतान को क्यूआर कोड/यूपीआई/डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में अयोध्या डाक मण्डल अंतर्ग्रत अयोध्या व अकबरपुर जिले के अंतर्ग्रत आने वाले सभी प्रधान डाकघर व उपडाकघर में एसबीआई पीओएस मशीन इन्स्टॉल की जा चुकी हैं I इसके साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों में भी डाक बुकिंग का भुगतान किया जा सकता है I प्रवर अधीक्षक डाकघर एचके यादव ने बताया कि यह डिजिटल इण्डिया और कैशलेस इण्डिया की दिशा में ग्राहकों के लिए एक अनुकूल कदम है I डिजिटल भुगतान का लाभ मण्डल अंतर्ग्रत सभी दो प्रधान डाकघर व 87 उपडाकघर में दिया जाएगा I -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.