मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तरी डाक परिमंडल में डाक बचत सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे डाक बचत सेवा उत्कृष्टता प्रतियोगिता की फाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है। इसमें शीर्ष तीन टीमों का चयन पक्का हो चुका है। वहीं, चौथी टीम का चयन वाइल्ड कार्ड एंट्री से होगा। इसकी जानकारी उत्तरी डाक परिमंडल में पीएमजी पवन कुमार सिंह ने बुधवार को दी। बताया कि कुल 34016 नए खातों को खोल सीवान पहले स्थान पर है। 30832 अंक लेकर मधुबनी दूसरे और दरभंगा 30657 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मुजफ्फरपुर की टीम 18343 अंक के साथ सातवें स्थान पर है और प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। मुजफ्फरपुर के अलावा बेतिया और सीतामढ़ी की टीम भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी है। प्रतियोगिता की शुरुआत से लीड बनाए रखने वाली सारण की टीम 26421 अंक के साथ च...