बिहारशरीफ, मई 17 -- सरमेरा, निज संवाददाता। जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम होगा। जदयू के बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष उषा सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को संपर्क यात्रा में बताया जाएगा। लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आधी आबादी के उत्थान के लिए बिहार सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। अब तो प्रखंडों व अंचलों की साफ सफाई का जिम्मा भी जीविका दीदियों को मिलने वाला है। इससे सैकड़ों महिलाएं लाभान्वित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...